
देहरादून। मौसम के अनुसार उत्तराखंड के ज़्यादातर ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से लेकर अत्यधिक तेज़ बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेताया कि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से लेकर बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में यह तेज़ या भारी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



