
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



