
देहरादून। मौसम के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



