अपराधउत्तराखंड

देहरादून : फुटपाथ पर चढ़ी सिटी बस, एक की मौत, चार घायल

देहरादून। देहरादून के कोतवाली पटेलनगर पर एक सिटी फुटपाथ पर चढ़ गई है जिसमे एक मजदूर की मौत हो गई है और चार घायल हैं।


कन्ट्रोल रुम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुल निकट ग्रेड लिगेसी बिकन होटल के बाहर एक सिटी बस एक्सीडेंट कर दिया गया है। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो बस संख्या: यू0के0-07-पीए- 0287 अन्यत्रित होकर फुटपाथ पर चढ गयी, जिससे फुटपाथ पर बैठे 4-5 मजदूर बस की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टटना के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि बस के चालक की तबीयत अचानक खराब होने के कारण बस अन्यत्रित हो गयी, जिस कारण उक्त घटना घटित हुई। मौके पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को इलाज के लिए महन्त इन्द्रेश अस्पताल पहुँचाया गया। जहां इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति आहद पुत्र शान निवासी राजीवनगर चमनपुर पटेलनगर की मृत्यु हो गयी। रतन कुमार पुत्र देवनाथ निवासी बलिया उत्तर प्रदेश, संजीत पुत्र बेचू साहनी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, सुखराज साहनी पुत्र सरोवर साहनी निवासी ग्राम बिसौल, दरभंगा, बिहार व मानसिंह पुत्र नामालूम घायल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button