अपराध

ब्रेकिंग: दहला देहरादून, मच्छी बाजार में युवती के धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

देहरादून। शहर के बीचोबीच व्यस्ततम सड़क मच्छी बाजार में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई। एक युवक ने बीच सड़क पर एक युवती का गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 02-02-2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम/पता अभियुक्त*
आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button