उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

बैणी-भुली योजना पर आपत्ति व महिला आरक्षण विरोध, कांग्रेस का असली मातृ शक्ति विरोधी चेहरा : भट्ट

थोड़ी उत्तराखंडियत या मातृत्व भाव शेष, तो कांग्रेस करें बैणी भुली योजना का समर्थन

देहरादून। भाजपा ने बैणी-भुली योजना पर आपत्ति एवं महिला आरक्षण के विरोध को कांग्रेस का असली मातृ शक्ति विरोधी चेहरा बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने तंज कसा कि देहरादून से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस मोदी विरोध करते करते मातृ शक्ति के पूर्णतया विरोध में उतर गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि थोड़ी भी उत्तराखंडियत या देवभूमि के प्रति मातृत्व का भाव शेष है तो महिला आर्थिक सशक्तिकरण की इस योजना का समर्थन करें।
उन्होंने विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अफसोस होता है यह देखकर कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी नकारात्मक राजनीति की पराकाष्ठा कर रही है। कांग्रेस एवं विपक्ष हार की हताशा निराशा और मोदी विरोध के चलते राजनीति में अंधा हो गया है यही वजह है कि उन्हें देश की आधी आबादी के अधिकारों एवं विकास की योजनाओं और राजनीति में अंतर नहीं दिखाई दे रहा है। देहरादून हो या दिल्ली प्रत्येक जगह विपक्ष और विशेष कर कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी शर्मनाक रवैया अख्तियार किए हुए हैं। सिर्फ प्रदेश के वर्तमान संदर्भ की बात करें तो राज्य में भाजपा सरकार मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बैणी-भुली योजना लागू करने जा रही है। बेहतर होता कि विपक्ष भी इसमें सकारात्मक सहयोग करता, लेकिन लेकिन योजना के विरोध में जिस तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है वह बेहद अफसोसजनक है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर विषय को राजनीतिक नफा नुकसान के तराजू पर तौलने की आदत से कांग्रेस नेता अपना पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं। क्योंकि सच यह है कि वह नहीं चाहते महिलाएं तरक्की करें आत्मनिर्भर बने, क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा होने से हमारी माताओं बहिनों की राजनैतिक राय भाजपा के पक्ष में अधिक मजबूत हो सकती है। लिहाजा वे तमाम किंतु परन्तु लगाकर, लागू करने की समयावली पर प्रश्न खड़ा कर महिला सशक्तिकरण की इस योजना में बाधा डालना चाहती है।
वहीं उन्होंने विपक्षकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से आग्रह किया कि वह अपने केंद्रीय नेतृत्व की महिला विरोधी सोच के झांसे में न आएं। और राज्य निर्माण से लेकर विकास के क्षेत्र में मातृशक्ति के अतुल्य योगदान के सम्मान में बैणी-भुली योजना का समर्थन करें। वही उम्मीद जताई कि यदि थोड़ी सी भी उत्तराखंडियत या देवभूमि के प्रति मातृत्व ऋण का भाव किसी भी विपक्षी नेता में होगा तो वह इस बहुआयामी योजना का विरोध नहीं करेगा। उन्हें समझना होगा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है लेकिन महिलाओं और प्रदेश के विकास की रफ्तार किसी भी कीमत पर कम नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अच्छे कार्य के लिए हर समय अनुकूल होता है, उसमें चुनाव या अन्य किसी वजह को बाधा नहीं बनाना चाहिए। यदि कांग्रेस ने अब भी अपना महिला विरोधी रवैया नहीं बदला तो इस बार के चुनाव में उनका खाता खुलना असम्भव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button