नैनीताल। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या अपनी टीम के साथ कैंची धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
शोभिनव सत्या और उनकी टीम ने कैंची धाम में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मंदिर क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन के यातायात व सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल ने शोभिनव सत्या, रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। शोभिनव सत्या के लिए यह बतौर अभिनेता पहली फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह शुरुआत में फिल्म की टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला।
Nainital Hanuman Ansh actor Shobhinav Satya visits Kainchi Dham
नैनीताल : ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या पहुंचे कैंची धाम
फिल्म में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव ने टीम के साथ लिया आशीर्वाद