
देहरादून। पुलिस ने राजधानी देहरादून के थाना पटेल नगर के हरभजवाला में नीलकंठ एनक्लेवचल में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ किया। मौके से सेक्स रैकेट गिरोह के सरगना मनीष कुमार लखेडा समेत छ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। जिनमें देहरादून का भानू, दिल्ली की ममता, नेहा, सुमन व अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से नाबालिक युवती को भी रेस्क्यू किया गया। नाबालिक युवती को अभियुक्त का साथी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने मनीष कुमार लखेडा के कमरे में लाया था, जहाँ वह उस पर जिस्मफरोशी करने का दबाव बना रहे थे परंतु युवती के मना करने पर अभियुक्तो ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बनाकर रखा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मनीष कुमार लखेडा मकान को किराए पर लेकर वहाँ दिल्ली से महिलाओ को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, मनीष फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराता था तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं को दिल्ली से बुलाकर अपने कमरे और ग्राहकों के बताये गए स्थान पर भेज कर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।



