उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड से 24 घंटे में लौट जाएगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुज़रती है।
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के सभी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की और वापसी के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना है।
वहीं उत्तराखंड के सभी ज़िलों में मौसम के शुष्क रहेगा ।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button