उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

ईडी की पूछताछ के बाद बोले पूर्व सीएम हरीश रावत। यह बदले की भावना और सत्ता का है अहंकार

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ईडी दफ्तर से बाहर आकर हरीश रावत ने कहा कि उनका अनुभव खट्टा-मीठा और कुछ निराशा भरा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकारें बदले की भावना से काम कर रही हैं और अगर इसी तरह काम हुआ तो देश कैसे चलेगा।
​पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें अपनी नहीं, बल्कि देश और समाज की चिंता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ईडी ने नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और आगामी चुनावों को लेकर सत्तापक्ष के डर व चिंताओं ने बुलाया था।
​तंजिया लहजे में बीजेपी और ईडी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह दिल्ली में थे, लेकिन इस बहाने उन्हें उत्तराखंड आने का मौका मिल गया। वहीं पूछताछ को लेकर उन्होंने कहा कि अंदर बहुत प्यार से बातचीत हुई और जो हकीकत थी, वह उन्होंने अधिकारियों को बता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button