
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी कि की उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है; कुछ इलाकों में यह तेज या भारी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



