अपराधउत्तराखंडसामाजिक

दरिन्दगी। नैनीताल में शराबी पति ने शक में चम्मच से गोद-गोद कर पत्नी को उतरा मौत के घाट

वारदात के बाद बच्चों को धमकाकर हुआ था फरार, पुलिस ने काठगोदाम से दबोचा

नैनीताल । नैनीताल जिले के खनस्यूं क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 22 अगस्त को घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने बच्चों को धमकाकर फरार हो गया था।

पुलिस के मुताबिक भीम सिंह ने अपनी पत्नी डिक्री देवी के साथ मारपीट की थी। घटना के समय उनके चार बच्चे भी घर में मौजूद थे। पत्नी की मौत के बाद आरोपी रात में घर पर ही रहा और अगले दिन बच्चों को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गया।

मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर थाना खनस्यूं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के समय शराब के नशे में था और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button