
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के जिलों में कुछ जगहों पर बिजली चमकने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में यह बारिश तेज़ या भारी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



