अपराधउत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून : प्रदेश में महिला की हत्या से खुली राज्य सरकार के दावों की पोल

कांग्रेस ने की त्वरित गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की मांग

देहरादून। एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सचिवालय में तैनात एक सचिव स्तरीय अधिकारी के निजी सचिव की पत्नी की हत्या की घटना को राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का एक और ज्वलंत उदाहरण बताया है।

अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि इस हत्या ने एक बार फिर पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में हिमालयी राज्यों में राज्य के पहले स्थान पर होने के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा, हत्या और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका का अंतिम वीडियो बयान अपने आप में एक इकबालिया बयान है, जिसमें उसने अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न और मारपीट का जिक्र किया है। ऐसे में सीबी-सीआईडी जांच अभियुक्तों को बचाने का रास्ता बनेगी।

कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button