
हरिद्वार । पडोसी दुश्मन मुल्क का भारत में आतंकी हमला कर दहशत फैलाने के साथ देश की अर्थव्यवस्था पर चोट करते ही हैं, लेकिन थोड़े से फायदे के लिए देश के भीतर ही दीमक बन कर भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचाने वालो की भी कमी नहीं है।अभी जो मामले सामने आया है वह हरिद्वार से जुड़ा है, हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से नकली नोट के साथ दो को गिरफ्तार किया है सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार के कब्जे से कुल 84 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। न्यायिक अभिरक्षा मे निरुद्ध टिंकू और सुमित को कस्टडी में लेकर पूछताछ में सामने आए आधार पर पुलिस टीम का पंजाब पहुंची। टीम ने वहां पवन कुमार को कुल 5 हजार रुपये के नकली नोट के साथ बापू दा ढाबा निकट मुद्दल बाईपास पठानकोट हाईवे से सुखवीर सिंह को 1 लाख रुपये नकली नोट तथा नकली नोट के लिए प्रयोग होने वाले एक प्रिन्टर व वरना कार के साथ गिरफ्तार किया गया। पवन पेशे से ढाबा संचालक है, जो ढाबे की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था अन्य आरोपी सुखबीर कपडो की व्यवसाय की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। इनके द्वारा पर असल 50,000 रुपये के बदले मे 1 लाख नकली नोट देकर मुनाफा कमाया जाता था।



