उत्तराखंडसामाजिक

देहरादून : भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस

भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत

देहरादून। नदी नालों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा। देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं।
भारी बारिश के को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी व नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी व नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button