अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

हरिद्वार : पुलिस ने करोड़ो की हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा

तलाशी में कब्जे से 980 ग्राम हैरोइन बरामद

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने तरण तारण पंजाब निवासी गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह को 980 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रूपये आंकी जा रही है
06 जुलाई को चेकिंग के दौरान लाठरदेवा अंडर पास खडी कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।
घेर घोटकर पकड सख्ती से पूछताछ करने तथा जामा तलाशी लेने पर आरोपी गुरविन्दर की गाडी के डैसबोर्ड में पन्नी में रखी 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर विभिन्न धाराओं समेत एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से उपरोक्त अवैध हैरोइन को खरीदकर रूडकी में बेचने लाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button