
देहरादून। कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर 28 जून को मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे से हरिद्वार निवासी अभियुक्त गोविन्द पुत्र हरपाल को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 6.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर विभिन्न धाराओं समेत एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।



