
नैनीताल। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चोरगलिया क्षेत्र के MVR गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के बैग से 08 अवैध तमन्चों और 10 जिंदा कारतूसों के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर उधम सिंह नगर रियासत पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।



