अपराधउत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून। NEET परीक्षा : अंतिम चरण की सभी तैयारियां पूर्ण

देहरादून। आज आयोजित हो रही NEET-2026 परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन, प्रभावी समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देहरादून स्थित “राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल” रूम पूरी तरह सक्रिय है। यहां नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था लोकजीत सिंह, तथा NTA ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ राज्य नोडल अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा राज्य समन्वयकों से नियमित संपर्क एवं समन्वय बनाए रखते हुए परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रख रहे हैं।
सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम एवं नोडल अधिकारी के साथ साझा करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता हर स्तर पर अक्षुण्ण बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button