अपराधउत्तराखंड

STF को बड़ी कामयाबी। 17 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर एक लाख का ईनामी शौकत को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

शौकत के विरुद्ध यूपी समेत उत्तराखण्ड में हैं हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी व आर्म्स एक्ट सहित संगीन धाराओं में दर्ज हैं कई मुकदमे

देहरादून। उत्तराखंड STF और देहरादून को बड़ी कामयाबी मिली है। 17 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर एक लाख का ईनामी शौकत को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2009 को नरेंद्र कुमार वर्मा महाप्रबंधक ओएनजीसी पुत्र स्वर्गीय प्रकाश नारायण वर्मा निवासी वसंत विहार देहरादून ने थाना बसन्त विहार पर लिखित शिकायती दर्ज कराई कि 05 अज्ञात हथियारबंद अभियुक्तों ने उनके घर में घुसकर घातक हथियारों से उनके के परिवार वालों को चोट पहुंचाते हुए घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में शामिल 05 अभियुक्तों में से चार मेरठ निवासी राशिद, बबलू, इमरान व मुजफ्फरनगर के समद को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन घटना में शामिल शौकत घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। शौकत के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने शौकत पर ईनामी राशि को बढ़ाकर 01 लाख रू0 किया गया था।
आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे व्यक्तियों की धरपकड के लिए चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ तथा देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियोग में पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहे 01 लाख के ईनामी शौकत को थाना भाटपाड़ा, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button