अपराधउत्तराखंड

नैनीताल से लाखों की स्मैक के साथ तस्कर सतीश गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में एसओजी एवं कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने लगभग 64 लाख 80 हजार रुपये कीमत की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर सतीश कुमार को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार एसपी नैनीताल डाॅ0 जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबन्स सिंह व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता, प्रभारी एसओजी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
16 नवंबर को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के हल्द्वानी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग के दौरान मण्डी क्षेत्र में स्थित पीडब्लूडी गेट के पास में अभियुक्त बुलंदशहर निवासी सतीश कुमार को कुल 216 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। सतीश ने पूछताछ में बताया कि वह हल्द्वानी बडी मंडी में सब्जी का काम करता है। पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के किसी व्यक्ति के कहने पर बुलन्दशहर से स्मैक खरीदकर लाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button