अपराधउत्तराखंड

हरिद्वार में अवैध असला सप्लाई करने आ रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में एक घायल। तीन गिरफ्तार

दो पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं एक 315 बोर का तमंचा बरामद

हरिद्वार। हरिद्वार में अवैध हथियार सप्लाई करने आ रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को दो पिस्टल, जिंदा कारतूस व एक 315 बोर का तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश पिस्टल सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एंबुश लगाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से बदमाश विशाल व भूपेंद्र को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश मुकुल पुलिस को देखकर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। पुलिस टीम के पीछा किए जाने पर बदमाश मुकुल ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश मुकुल के पैर में गोली लग गई। घायल मुकुल को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई व अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button