अपराधउत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून : एक मशाल रिया के न्याय के नाम। एक संकल्प छात्रों के सम्मान के नाम

देहरादून। देहरादून की बेटी रिया थापा को न्याय दिलाने और देश के हर छात्र की आवाज़ को बुलंद करने के संकल्प के साथ आज देहरादून में मशाल जुलूस का नेतृत्व किया।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने इस जनआंदोलन में सहभागिता कर स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा #ChhatronKiGoonj अभियान आज जन-जन की आवाज़ बनता जा रहा है। यह संघर्ष केवल रिया थापा को न्याय दिलाने का नहीं, बल्कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, जवाबदेही और देश के प्रत्येक छात्र के सम्मान की लड़ाई है।
जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, हमारी आवाज़ बुलंद होती रहेगी।
इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट, NSUI जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, युवा कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष प्रियांशु गौड़ जी, पार्षद इताद खान, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अनिता सकलानी, नरेश सकलानी, आलोक मेहता, बबलू पंवार, आकाश वर्मा, धर्मपुर विधानसभा उपाअध्यक्ष गौरव रावत, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, हर्ष राणा, अभिषेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button