
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड की राजधानी समेत 09 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के सभी जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कि की उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
देहरादून में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिनमें से एक-दो बार बारिश तेज़ भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



