
देहरादून। मौसम विभाग ने आज राजधानी देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश-तूफान का येल्लो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ तूफान, तेज से बहुत तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व 42 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के साथ तूफान आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश व तूफान आने की संभावना है।
उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
बात करें राजधानी देहरादून की आसमान मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर व शाम के समय कुछ इलाकों में तूफानी बादल बनने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


