अपराधउत्तराखंडसामाजिक

हसीना हत्यारिन का पहले से तलाक। दूसरी शादी के बाद थी तीसरी की तैयारी। प्रॉपर्टी के लिए माँ की हत्या

घटना में शामिल मृतका की पुत्री शिल्पा थापा व उसके प्रेमी शिवनारायण पाण्डे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में रिश्तों का कत्ल करने का ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। देहरादून के रायवाला में रहने वाली शिल्पा पहले से तलाक शुदा थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी के बाद थी तीसरी की तैयारी कर ली थी और प्रॉपर्टी के लिए अपनी ही माँ को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को संजय पुण्डीर निवासी रानीपोखरी ने थाना रायवाला पर तहरीर दी कि उनकी माता खजानी देवी पत्नी स्व0 गोविन्द सिंह पुण्डीर जो रायवाला में उनकी 06 वर्षीय पुत्री के साथ किराये के मकान में रहती थी जो 21सितंबर से लापता थी तथा उनके मकान के गेट में ताला लगा था। जब उन्होंने गेट का ताला तोड़कर अन्दर देखा तो मकान के अन्दर बाथरूम में उनकी माता खजानी देवी मृत अवस्था में मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी हत्या कर गेट पर बाहर से ताला लगाया गया था। कोतवाली रायवाला पर 06 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों ने घटनास्थल से FSL टीम एवं फील्ड यूनिट टीम की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किये गये। साथ ही घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैजों व सर्विलान्स के माध्यम से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये रायवाला ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्रों में मुखबिर तंन्त्र को सक्रिय किया गया। पुलिस के किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को मृतका खजानी देवी का उनकी पुत्री शिल्पा थापा पत्नी पंकज थापा, जो कि नई बस्ती लाइन पार शहीद भगत सिंह कालोनी में ही मृतिका के निवास से थोड़ी दूरी पर रहती है, के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद होना प्रकाश में आया तथा घटना से पूर्व शिल्पा थापा के प्रेमी शिव नारायण पाण्डे जो कि मुम्बई में जाँब करता था, के मृतका के घर के आस पास देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुयी।

शिव नारायण पाण्डे के बारे में जानकारी करने पर उसका पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहना तथा मृतका की पुत्री शिल्पा थापा व शिवनारायण पाण्डे के लगातार एक दूसरे के सम्पर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम ने शिव नारायण पाण्डे की तलाश की गई तो घटना के बाद से ही उसका फोन बन्द होना ज्ञात हुआ, जिस पर अलग-अलग टीमों द्वारा शिव नारायण पाण्डे की तलाश के लिए रायवाला, हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में लगभग 500 होटल तथा धर्मशाला व बस अड्डे, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे सहित लगभग 700 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। शिव नारायण पाण्डे का घटना से पहले व उसके बाद भी शान्ति कुन्ज मे छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुयी, जिस पर कार्यवाही करते हुए 25 सितंबर को पुलिस ने शिव नारायण पाण्डे को शान्ति कुन्ज आश्रम हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतका खजानी देवी की पुत्री शिल्पा के कहने पर खजानी देवी की हत्या करना स्वीकार किया गया।
शिल्पा थापा को 26 सितंबर को पुलिस ने शहीद भगत सिंह कालोनी लाइनपार मोतीचूर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त शिवनारायण पाण्डे उर्फ सोनू द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से ग्राम करोंदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का रहने वाला है तथा शिल्पा थापा से उसकी मुलाकात मार्च 2026 में भूपतवाला हरिद्वार स्थित एक होटल में हुयी थी, जहां वो दोनो साथ में काम करते थे, इस दौरान उनके बीच प्रेम सम्बन्ध बन गये। अभियुक्त का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। शिल्पा थापा ने उसे बताया था कि उसकी मां के नाम ग्राम काटल गडूल रानीपोखरी में कई बीघा जमीन है, जिसे उसकी मां और भाई संजय पुण्डीर द्वारा लगातार बेचा जा रहा है। पुश्तैनी जमीन में अपना हिस्सा मांगने पर उसकी मां तथा भाई न तो उसे पुश्तैनी जमीन में कोई हिस्सा दे रहे है और न ही जमीन बेचकर प्राप्त धनराशि में से पैसे। इस दौरान शिल्पा द्वारा अभियुक्त को खजानी देवी के उसकी सौतेली मां होने की झूठी जानकारी भी दी गयी थी। जुलाई में शिव नारायण के हरिद्वार छोड़कर नौकरी के लिये मुम्बई चले जाने पर शिल्पा ने भी होटल की जाँब छोड़ दी थी पर उसके बाद भी वे दोनो लगातार एक दूसरे के सम्पर्क में थे। कुछ समय पूर्व शिल्पा ने अभियुक्त को उसकी मां द्वारा दोबारा जमीन बेचने की कोशिश करने की जानकारी देते हुये वापस बुलाया तथा अपनी माँ खजानी देवी को रास्ते से हटाने तथा उसके बाद उसके हिस्से में आने वाली जमीन को बेचकर अन्यत्र गृहस्ती बसाने का लालच दिया।
शिवनारायण पाण्डे की लाँकडाउन से पूर्व ढंढेरा फाटक रुड़की में बैटरी रिक्शा की एजेन्सी थी तथा लाँकडाउन में काम का नुकसान होने के कारण वह करीब 50 लाख के कर्जे में आ गया था और अपने कर्जे को चुकाने के लिये उसने पूर्व में करोंदी भगवानपुर स्थित अपना मकान बेच दिया था परन्तु उसके उपरान्त भी वर्तमान में उस पर लगभग 10 लाख रुपये की देनदारी बकाया थी, जिसे वापस करने के लिये लोगो द्वारा उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। अभियुक्त ने शिल्पा के भाई से भी कुछ पैसा उधार लिया गया था तथा खजानी देवी को उसके तथा शिल्पा के रिश्ते की भी जानकारी थी, जिससे वह उन दोनो से काफी नाखुश थी। उन दोनो के रिश्ते व उधार के पैसे वापस करने को लेकर खजानी देवी से उनका पूर्व में विवाद भी हुआ था तथा घटना से पहले भी शिवनारायण व शिल्पा के खजानी देवी से मिलने उनके घर जाने पर उनके रिश्ते को लेकर पुनः उन दोनो का खजानी देवी से विवाद हो गया था तथा खजानी देवी ने उन्हे काफी भला बुरा कहते हुये उनके साथ गाली गलौच की गयी थी।
इस बात से आहत होकर शिल्पा ने अपने सम्बन्धों का वास्ता देने व खजानी देवी की मृत्यु के बाद उसके हिस्से में जमीन आने का लालच देने पर अभियुक्त उसकी माँ की हत्या करने के लिये तैयार हो गया। शिल्पा ने अभियुक्त को बताया था कि उसकी मां अपनी पोती को छोड़कर सुबह 8.00 बजे तक घर वापस आ जाती है तथा उसके बाद दिन में 12.30 बजे तक घर पर अकेले रहती है इस दौरान बिना किसी की नजर में आये उन्हें रास्ते से हटाया जा सकता है।
योजना के मुताबिक 21 सितंबर को शिवनारायण, खजानी देवी की हत्या की नीयत से उनके घर पहुचा जहां उसने मौका देखकर खजानी देवी का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और घर पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद अभियुक्त ने शिल्पा को घटना की जानकारी दी गयी तथा शिल्पा के कहने पर वह घटना के बाद शान्ति कुंज में छिप गया। घटना के बाद शिल्पा किसी न किसी माध्यम से पुलिस कार्यवाही की सूचना लगातार अभियुक्त को दी जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button