यहां खेल मैदान पर गरजा बुलडोज़र, प्रशासन की टीम का जमकर विरोध

देहरादून। रानीपोखरी के प्रतीतनगर में खेल मैदान पर मंगलवार को बुलडोज़र ने कई अवैध कच्चे निर्माण उखाड़ फेंके। स्थानीय छुटभैये नेताओं के दम पर खेल मैदान में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा था। पहले लोगों ने टीन शेड बनाकर यहां व्यापार की शुरुआत की। धीरे धीरे मैदान पर कुल 22 लोगों ने कब्जा कर लिया। युवा कल्याण विभाग की ओर से कई बार कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए गए लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते कब्जाधारकों के हौंसले बुलंद होते गए।
आखिरकार मंगलवार को युवा कल्याण, पुलिस प्रशासन की टीम ने यहां करवाई करते हुए कुल 22 अवैध कब्जे हटवाते। करवाई के बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशसन ने किसी की नहीं सुनी। डोईवाला ब्लॉक की क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल ने बताया कि डोईवाला ब्लॉक के 22 न्यायपंचायत के लिए यह एकमात्र मिनी स्टेडियम है। कई वर्ष पूर्व भी यहां अतिक्रमण हुआ था। अब सभी अवैध कब्जे हटा दिए गए है। खेलो इंडिया स्कीम के तहत इस स्टेडियम में खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस दौरान नायाब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, व्यायाम प्रशिक्षक प्रमोद पांडेय समेत लोकल थाना पुलिस मौजूद रही।