उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून: व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम पर उठे सवाल, नहीं हुआ समय पर अनुबंध

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का अनुबंध समय पर नहीं बढ़ाए जाने से राज्य के 200 विद्यालयों और 28 स्पोक विद्यालयों में कार्यरत 296 व्यावसायिक प्रशिक्षकों का भविष्य अंधेरे में लटक गया है। उन्होंने दावा किया कि इससे 25 से 30 हजार छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि कार्यक्रम का अनुबंध 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था, लेकिन अब तक इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कारण प्रशिक्षक पिछले कई महीनों से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम युवाओं को कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बंद होने से प्रशिक्षकों के साथ-साथ हजारों छात्रों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। नेगी ने कहा कि जन संघर्ष मोर्चा जल्द ही इस मुद्दे को शासन के समक्ष उठाएगा। यदि प्रशिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मोर्चा आंदोलन करने को मजबूर होगा। पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा और दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button