उत्तराखंड
उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश 33 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य के आसपास रहा।बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



