उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून : कारगिल विजय दिवस। कारगिल हीरोज के लिए दौड़े दूनवासी

'रन फॉर कारगिल हीरोज' को सीएम धामी ने किया हरी झंडी दिखा कर रवाना

देहरादून | कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीड़बाग, गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल पर आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में अदम्य वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा की और पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना की बहादुरी का परिचय दिया।


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। प्रदेश के अनेक जवानों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


मुख्यमंत्री ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देश की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व सैनिक, बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button