राजनीति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गोदियाल आज दोपहर में ही दिल्ली पहुच गए थे जहां उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा। उत्तराखंड में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ तो गोदियाल ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखकर इस्तीफा सौंप दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज शाम पांचों राज्यो में हार के बाद सभी के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया। हालांकि गोदियाल इससे पूर्व ही अपना इस्तीफा दे चुके थे।