अपराधउत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून : यूपी के दो नशा तस्कर दबोचे। लाखों की स्मैक बरामद

फैसल और नदीम जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्मैक तस्करी में हुए थे लिप्त

देहरादून। राजधानी देहरादून के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नशा तस्कर मुजफ्फरनगर यूपी निवासी नदीम व फैसल को 26.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया। नदीम व फैसल के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों मुज्जफरनगर के रहने वाले है तथा यह स्मैक को मुजफ्फरनगर से प्रेम नगर क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यानतरत व पीजी व हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को बेचने के लिए लाये थे, अभियुक्त ने बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में भी प्रेम नगर क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को स्मैक की सप्लाई की थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ था, उस समय पुलिस से बचने के लिए हमाने अपने पास कोई फोन नहीं रखा था,

आज भी दोनों अभियुक्त प्रेमनगर क्षेत्र में हास्टल व पीजी, फ्लैट में रहने वाले छात्रों को उक्त स्मैक बेचने की फिराक में देहरादून आये थे तथा देर रात उसी स्थान पर रुककर स्मैक सप्लाई करने का प्लॉन बना रहे थे, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button