उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

देहरादून : कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता हीरा सिंह का हृदयघात से आकस्मिक निधन

कांग्रेस-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून। वरिष्ठ समाजसेवी एवं मजदूर वर्ग की आवाज उठाने वाले व राज्य आन्दोलन में अपना योगदान देने वाले इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस व नेता हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। उनका अचानक चले जाना कमजोर वर्ग के समाज की एक बड़ी आवाज का अचानक चलें जाना उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

स्वर्गीय बिष्ट द्वारा किये गये संघर्ष एवं विकास कार्यों जिसमें मुख्यतः देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट कों विशेष पहचान , IT पार्क, स्टेडियम निर्माण, अंतरराज्यीय बस अड्डे के साथ तमाम जगह ITI व पॉलिटेक्निक खोलना एवं अन्य बहुत से महत्वपूर्ण कार्य हम सभी की स्मृति में रहेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह प्रदेश व उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूर्णीय छति है।

उनका अंतिम संस्कार आज 12 बजे नालापानी चौक स्थित शमशान में किया जायेगा।

हीरा सिंह बिष्ट के बारे में
हीरा सिंह बिष्ट उत्तराखंड के एक भारतीय राजनेता थे और उत्तराखंड विधानसभा के तीन बार सदस्य रह चुके हैं। बिष्ट ने डोईवाला (उत्तराखंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व किया। बिष्ट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एन. डी. तिवारी के मंत्रिमंडल में परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया। वे वर्तमान में उत्तराखंड INTUC के अध्यक्ष थे । वे उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य हैं।
विधायक के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने रायपुर क्रिकेट स्टेडियम के लिए ज़मीन आवंटित करवाई और उत्तराखंड में विजय बहुगुणा और हरीश रावत की सरकार के समय 2017 में इस प्रोजेक्ट को पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button