
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कि की उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी और चमोली जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश तेज़ भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



