
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ज़िलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश तेज़ हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



