अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

देहरादून : विक्रम हत्याकांड : पांच फरार आरोपियों पर दो-दो लाख का ईनाम

डीजीपी ने बढ़ाई इनामी राशि, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड के पांच फरार आरोपियों पर उत्तराखंड पुलिस ने दो-दो लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर ईनामी राशि बढ़ाई गई है, ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
मामले में कोतवाली डालनवाला में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इससे पहले एक लाख रुपये के ईनामी आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में मिले सबूतों के आधार पर पांच अन्य आरोपियों झारखंड निवासी आकाश कुमार प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू, अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा, आशुतोष कुमार सिंह और विशाल सिंह पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। साथ ही आमजन से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button