अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

देहरादून : चोरी के 11 दु-पहिया वाहन के साथ शातिर चोर राकेश डबराल गिरफ्तार

महंगे शौक पूरा करने के लिए राकेश ने दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम

देहरादून | चोरी के 11 दु-पहिया वाहन के साथ शातिर चोर राकेश डबराल को थाना रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए राकेश ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

31 जुलाई को अजय कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सुंदरवाला रायपुर तथा अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी रायपुर ने थाना रायपुर में आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिये कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK07AV6097 सफेद रंग व स्कूटी संख्या UP14DJ 3598 को रायपुर क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से चोरी कर लिया हैl रायपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटनाओ के शीघ्र अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों देखा, सीसीटीवी फुटेजों को देखने के बाद पुलिस को घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति की फुटेज प्राप्त हुई। जिसके संबंध में मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 01 अगस्त को महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल अभियुक्त राकेश डबराल पुत्र रमेश डबराल को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देहरादून के अन्य स्थानों में भी वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जाना बताया गया .

अभियुक्त की निशान देही पर पुलिस टीम ने उसके द्वारा जंगल मे सुनसान स्थान पर छिपाये गये चोरी के 10 अन्य दो पहिया वाहनों सहित कुल 11 दो पहिया वाहनो को बरामद किया गया। बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी करने पर उक्त वाहनो में से 02 वाहनों का नेहरू कालोनी तथा एक वाहन का डालनवाला क्षेत्र से चोरी होने का पता चला, जिनके संबंध में संबंधित थानो पर अभियोग पंजीकृत है। बरामद अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

पूछताछ में राकेश डबराल ने बताया गया कि वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान में कनखल हरिद्वार में रहता है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। अभियुक्त घटना से पूर्व सुनियोजित तरीके से रैकी कर सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिन्हित करता है और मौका देखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त चोरी के वाहनों को जंगल में सुनसान स्थानों पर छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता है। आज अभियुक्त घटना में चोरी किए गए वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में देहरादून आया था, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button