
देहरादून। बीते शुक्रवार को देहरादून के बन्नू स्कूल प्रांगण में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सरकार द्वारा विफल करने के सारे प्रयासों के बावजूद जिस प्रकार से भारी बरसात में जैन जी और युवा छात्र छात्राएं उमड़े उससे भाजपा के होश उड़े हुए हैं और पूरी भाजपा में बौखलाहट व्याप्त है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ऐन कार्यक्रम से तीन दिन पहले जिस प्रकार से परेड ग्राउंड का आरक्षण रद्द कर कार्यक्रम को असफल करने का प्रयास भाजपा सरकार व पार्टी ने किया और फिर कार्यक्रम के दिन दो कार्यक्रम एक कुंआवला व दूसरा परेड ग्राउंड में एक गायिका नृत्यकी को बुलाया गया उससे भाजपा की नियत का अंदाजा लगाया जा सकता है और इन सब कुप्रयासों के बावजूद जिस प्रकार से राहुल को सुनने युवा उमड़े उससे पूरी भाजपा की नींद उड़ी हुई है। धस्माना ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के बड़े नेताओं प्रियंका गांधी आदि के कार्यक्रमों से भाजपा का तंबू पूरी तरह से उड़ जाएगा।



