अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

देहरादून : 02 लाख रु० की अवैध स्मैक के साथ अमन गिरफ्तार

अमन जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे की तस्करी में हुआ था लिप्त

देहरादून। दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 28 जुलाई को एक नशा तस्कर अमन कुमार को 6.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अमन ने बताया गया कि वह मूल रूप से प्रेम नगर का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नहीं जानता। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button