
देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट (UG) की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुनिश्चित किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी के लिए अलग-अलग टीमो का किया गया गठन गठित टीमो द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों का प्रतिदिन किया जा रहा भौतिक निरीक्षण परीक्षा केंद्रों मेंकंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश व निकास की व्यवस्था आदि का लिया जा रहा जायजा परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध व अवांछित तत्वों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा होटल, ढाबो, धर्मशालाओं व गेस्ट हाउस आदि की सघन चेकिंग की जा रही है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जा रही नीट परीक्षा की दोबारा परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित लिए गये है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केदो पर सतर्क निगरानी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा प्रतिदिन सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित कोई कमी परिलक्षित होने पर उच्चाधिकारियों तथा परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर उक्त कमियों को तत्काल निस्तारित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों में कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश, निकास की व्यवस्था, सिटिंग प्लॉन आदि की जानकारी प्राप्त की जा रही है। परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं आदि की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए वहां रुके व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियोसे पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।


