उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून : ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मर्लिजियो से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना

उत्तराखंड में पर्यटन शिक्षा के क्षेत्र में भावी संभावनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

देहरादून। दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आईं ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मर्लिजियो से आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मसूरी रोड स्थित एक होटल में मुलाकात की। धस्माना के साथ उनकी सुपुत्री और राजीव गांधी स्टडी सर्किल की राज्य सचिव सुप्रिया धस्माना भी मौजूद रहीं।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए धस्माना ने कहा कि अल्बा ब्रिटिश की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं व पंजाब , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की ब्रिटिश हाई कमीशन की ओर से प्रभारी है दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आई हुई हैं और यहां उत्तराखंड में शिक्षा, चिकित्सा व औद्योगिक विकास तथा पर्यटन के क्षेत्र में ब्रिटेन की सहभागिता व निवेश के संबंध में राजनैतिक व्यापारिक व औद्योगिक क्षेत्र के अग्रणी लोगों से मुलाकात कर संभावनाओं पर अध्ययन करेंगी।

जानकारी साझा करते हुए धस्माना ने बताया कि परस्पर हुई वार्ता में उन्होंने अल्बा स्मर्लिजियो को उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता, यहां के राष्ट्रीय पार्क, राष्ट्रीय अभ्यारण्य, ग्लेशियर्स, पवित्र गंगा, यमुना, शारदा व उनकी सहायक नदियों, फूलों की घाटी, बुग्यालों व चार धामों के साथ साथ हेमकुंड साहिब, नानक मता, पिरान कलियर व सिद्ध पीठों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन तीर्थाटन व साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

धस्माना ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की नदियों व विभिन्न जल स्रोतों के बारे में डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा को बताया कि उत्तराखंड में छोटे व सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाओं की अपार संभावनाएं हैं।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल की राज्य सचिव सुप्रिया धस्माना ने अल्बा से बातचीत में उनको देहरादून, नैनीताल व मसूरी के विश्व प्रसिद्ध स्कूलों का जिक्र करते हुए बताया कि माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए उत्तराखंड का देश और दुनिया में अपना विशिष्ट स्थान है और दून स्कूल, वेहलम स्कूल, वाइन वर्ग एलन, सेंट जॉर्ज्स स्कूल जैैसे विश्व प्रसिद्ध स्कूलों में देश विदेश के छात्र छात्राऐं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।

सुप्रिया ने ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा से कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देहरादून व उत्तराखंड में कुछ शैक्षणिक कार्यक्रम ब्रिटेन व उत्तराखंड सरकार या उत्तराखंड के निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थान एक साथ काम कर सकते हैं।

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मर्लिजियो ने धस्माना व सुप्रिया के सुझावों व जानकारियों के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे आज की वार्ता के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बना कर ब्रिटिश हाई कमिश्नर व ब्रिटिश सरकार को रिपोर्ट भेजेंगी। उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन, एनर्जी व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ब्रिटिश सरकार की निवेश में सहभागिता की प्रबल संभावनाएं जताईं । ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर के साथ ब्रिटिश हाई कमिश्नर चंडीगढ़ कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी व राजनैतिक सलाहकार राजेंद्र सिंह नागरकोटी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button