
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



