
देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
देहरादून में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



