उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

कांग्रेस की नवनियुक्त कोषाध्यक्ष गोदावरी ने किया पदभार ग्रहण

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल समेत कार्यकर्ताओं ने थापली का किया भव्य स्वागत

देहरादून | उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर देहरादून में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
​पदभार संभालने के बाद गोदावरी थापली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी और संगठन को वित्तीय और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में पार्टी के हाथ को मजबूत करने और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के लिए संगठन पूरी एकजुटता से काम करेगा।
​कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने थापली को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और सक्रियता से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त कोषाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button