उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून : जनता कई बार चुनाव हरा चुकी, गलतफहमी में हैं हरक : चमोली

हरक की जीत के दावे पर भाजपा ने किया पलटवार

देहरादून। भाजपा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के सभी विधानसभा सीटों से चुनाव जीतने के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत को चुनाव न हारने की गलतफहमी हो सकती है, लेकिन जनता उन्हें कई बार विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हरा चुकी है।

विनोद चमोली ने कहा कि हरक सिंह रावत पहले भी विधानसभा, लोकसभा और अन्य चुनावों में हार का सामना कर चुके हैं। पिछली बार लैंसडाउन विधानसभा चुनाव में उनकी पुत्रवधू की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता उनके दावों का जवाब पहले ही दे चुकी है।

चमोली ने कहा कि भाजपा में पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता हैं और छह चुनाव जीतने के बावजूद कभी किसी सीट से चुनाव लड़ने का दावा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से जिम्मेदारी देगी, वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

चमोली ने व्यंग्य करते हुए कहा कि हरक सिंह रावत ने 99 प्रतिशत जीत का दावा इसलिए किया होगा ताकि 1 प्रतिशत हार की गुंजाइश भी बची रहे। भाजपा ने इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि ऐसे दावे केवल कांग्रेस में ही संभव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button