
हरिद्वार। उत्तराखंड की धर्मनगरी में 11 माह की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार में कोतवाली नगर हरिद्वार को 15 नवंबर को जिला अस्पताल हरिद्वार से सूचना मिली कि एक 11 माह की बच्ची को घायल अवस्था अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम को जिला अस्पताल भेजा गया तो बच्ची के परिजनों व डाक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होना बताया गया।
घटना की संवेदन शीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन पर पीड़ित बच्ची के उपचार कराने व अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर विभिन्न धाराओं समेत 6 पोक्सो अधिनियम व BNS बनाम सौरभ के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक अनिता शर्मा को दी गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने अभियुक्त बिहार निवासी सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास को हरिद्वार बाल्मीकी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।
बिहार निवासी सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास ने बताया कि पिछले 15 दिन से D56 विकास इंडस्ट्री पाइप फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में काम करता है। परिवार बिहार में रहता है। फैक्ट्री परिसर में पीड़िता के पिता के घर में ही रहता है। 15 नवंबर की शाम पीड़िता की मां नेअपनी 11 माह की पुत्री को सौरभ के पास दिया था सौरभ उसको लेकर फिर फैक्ट्री परिसर में ही एकांत स्थान पर पीड़िता को ले जाकर उसके साथ दुष्कर करने की घटना की गई तथा मौके से भाग गया था। वर्तमान में पीड़िता बच्ची ऐम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन है। सौरभ कुमार का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।



