उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून : एहतियात : बारिश का रेड अलर्ट। दून के स्कूल की आज रहेगी छुट्टी

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज (05 अगस्त) जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी कि राजधानी देहरादून समेत बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम के अनुसार उत्तराखंड के ज़िलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से लेकर अत्यधिक तेज़ बारिश होने की संभावना है।

येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से लेकर बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश तेज़ हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button