राजनीति
अपडेट::सहसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से बढ़त, अन्य सीटों का भी देखें रुझान

देहरादून। सहसपुर विधानसभा में शुरुआती दो राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा करीब 4000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं कैंट विधानसभा से भाजपा की सविता कपूर करीब 1200 और राजपुर रोड विधान सभा से भाजपा के खजन दास 1700 वोट से बढ़त बनाये हुए हैं। विकासनगर सीट पर भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान 79 वोट की बढ़त बनाये हुए हैं। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 13 जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।