
देहरादून । मौसम के अनुसार उत्तराखंड के ज़्यादातर ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है ।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश तेज़ या भारी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



